फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem in Nehru nagar

नेहरू नगर की कई बस्तियों में कभी कभार ही आ रहा पानी

Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Water problem in Nehru nagar
नेहरुनगर में साइकिल पर डिब्बा लादकर पानी भरता व्यक्ति - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर पेयजल समस्या से उबर नहीं पा रहा है। कुछ बस्तियां ऐसी हैं, जहां पर कभी- कभार ही पानी की आपूर्ति होती है। पतरुआ माता मंदिर के सामने की गली और रेलवे अस्पताल के पीछे गली नंबर एक है। यहां के लोग पूरे गर्मी के सीजन में पेयजल के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

नेहरू नगर पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इस योजना को मूर्त रूप देने में करीब एक साल का समय लगने का अनुमान है। मौजूदा समय में यहां के लोग जल संस्थान की आपूर्ति पर निर्भर हैं, वह भी धोखा दे रही है। इनमें बसुरयाना मोहल्ला के आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से पाइप लाइन सूखी पड़ी है। इस कारण घरों में नल नहीं आ रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि कभी- कभार ही नलों से पानी की बूंदें टपकती हैं। इसमें से बमुश्किल किसी को एक-दो डिब्बा पानी नसीब हो पाता है। मोहल्लेवासियों को बड़ी दूर से हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कई जगहों पर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

लोग बोले-जल संस्थान के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
मूलचंद्र साहू ने बताया कि नाममात्र की आपूर्ति में कभी पांच मिनट तो कभी दस मिनट तक ही पानी आता है। नल चले जाते हैं, इससे पूरा पानी नहीं भर पाता है। मथुरा प्रसाद ने बताया कि पाइप लाइन डेढ़ या दो घंटे तक भरवाई जाए और इसके बाद नेहरू नगर में पानी की टंकी को रोज सुबह पांच बजे खोला जाए तो सभी नेहरू नगर वासियों को पानी मिल जाएगा। लेकिन, ऐसा किया नहीं जा रहा है। पंकज परिहार ने बताया कि मोहल्लेवासियों ने अभी 24 जुलाई को शिकायत की थी। लेकिन, चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक जल संस्थान के अधिकारियों ने पानी की समस्या का समाधान नहीं कराया है। संतोष कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि टंकी निर्माण होने का हवाला देकर समस्या से पल्ला झाड़ लेते हैं। अधिकारियों से कहते हैं तो वे भी आश्वासन देकर अपने हाल पर छोड़ देते हैं। ब्रजकिशोर ने कहा कि मोहल्ले के कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिनकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हैंडपंप खराब हैं, जिन्हें सुधरवाने के निर्देश अवर अभियंता को दे दिए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्र में पाइप से जलापूर्ति की समस्या है। निचले इलाकों में लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed