{"_id":"5e73c4c08ebc3e72890153c0","slug":"water-problem-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs1628402127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब होने से पानी को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब होने से पानी को तरस रहे लोग
विज्ञापन
ललितपुर। साइफन क्षतिग्रस्त होने से बृहस्पतिवार को लोअर जोन के कई मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित रही। लोगों को हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा। कई मोहल्लों में उस समय स्थिति और खराब हो गई, जब उन्हें हैंडपंप खराब मिले। इस कारण कई लोगों को आधा किलोमीटर दूरी से पानी जुटाना पड़ा।
तमाम प्रयासों के बाद भी जल संस्थान शहर की जलापूर्ति सुधारने में नाकाम साबित हो रहा है। आए दिन किसी न किसी कारण से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ, जब जल संस्थान का साइफन क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कसाई मंडी स्थित टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर सकी। इसका विपरीत असर बृहस्पतिवार की जलापूर्ति पर साफ दिखाई दिया।
मोहल्ला चौबयाना, श्रद्धानंदपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा, मऊठाना, बजरिया, रैदासपुरा और खिरकापुरा में जलापूर्ति बाधित रही। इन क्षेत्रों में लगभग 20 हजार लोग रहते हैं। सुबह से ही लोग बर्तन लेकर हैंडपंप के पास खड़े हो गए। कइयों को उस समय परेशानी उठानी पड़ी, जब मोहल्ले में लगे हैंडपंप खराब मिले। इसके उपरांत उन्हें अन्य मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। मोहल्ला रैदासपुरा में दो हैंडपंप खराब है तो तीसरा हैंडपंप भी पानी कम दे रहा है। इसके चलते लोगों को मोहल्ला वंशीपुरा और खिरकापुरा से पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन
कोरोना का नजर आया भय
कई लोग हैंडपंपों पर लगी भीड़ से बचते रहे। तमाम लोगों ने घर पर बैठकर हैंडपंप पर भीड़ कम होने का इंतजार किया। इससे कइयों की दिनचर्या की शुरुआत लेट हुई।
शक्तिमाता मंदिर के पास लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। वहीं, अन्य एक और हैंडपंप में पाइप की कमी महसूस की जा रही है। इस कारण हैंडपंप पानी कम दे रहा है।
- शशिकांत वर्मा
लोअर जोन के कई मोहल्लों में पानी की समस्या बनी हुई है। कई हैंडपंप अब भी खराब पड़े हैं, जिन्हें सुधारा जा रहा है। इससे लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं।
- हर्ष
जल संस्थान न तो पाइप लाइन की आपूर्ति को लंबे समय तक ठीक से चला पा रहा है और न ही हैंडपंपों को पानी देने लायक बना पा रहा है। विभाग को चाहिए कि चटक धूप शुरू होने के पहले आपूर्ति को व्यवस्थित कर लिया जाए।
- लखन
गोविंद सागर बांध से कच्चा पानी उठाने के लिए जल संस्थान ने जो साइफन लगाए हैं, वे एक से अधिक बार खराब हो चुके हैं। बीते महीनों में भी साइफन खराब होने के चलते आपूर्ति बाधित हुुई थी।
- निखिल
मोहल्ला रैदासपुरा की जलापूर्ति को सुधारने में जल संस्थान के कर्मचारी तनिक भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस कारण मोहल्ले की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायती पत्र अफसरों को भी दे चुके हैं।
- इमरत
क्षतिग्रस्त साइफन की मरम्मत करा ली गई है। टंकियों को पानी से भरा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान