फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water management city

गांवों में पानी पहुंचाने को 89 करोड़ मंजूर

Fri, 30 Dec 2016 01:16 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 30 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
शासन ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गौना व बिल्ला समूह पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है। गौना पेयजल योजना के लिए 40.28 करोड़ व बिल्ला पेयजल योजना के लिए 48. 85 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। दोनों योजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। इसके बाद चौबीस से अधिक गांवों में पेयजल पहुंच सकेगा। लगभग छियालिस हजार की आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन


जल निगम इन दोनों योजनाओं पर काम करेगा। बिल्ला व गौना पेयजल योजना के लिए जामनी से पानी लिया जाएगा। कच्चे पानी के ट्रीटमेंट के लिए मोगान व देवरी गांव में प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट में शुद्धीकरण होने के बाद पाइप लाइन के माध्यम से घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

 बिल्ला पेयजल योजना के तहत मोगान, ककड़ारी, बंगरा, गहराव, जरौली, उदयपुरा, टीला, भावनी, मर्रौली, सूरीकलां, बड़ोखरा, कुंआगांव, सूरीखुर्द, छिल्ला व बिल्ला गांव के 22,702 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। वहीं गौना पेयजल योजना के तहत देवरी, गुरयाना, डोंगराकलां, दिगवार, मकरीपुर, बछरई, झरावटा, नाराहट, गौना गांवों के 23, 964 ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचनौंदा बांध से जुड़ेगी कल्याणपुरा योजना
कल्याणपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना से कल्याणपुरा, कचनौंदा कलां, झरकौन, मैलवारा कला, मैलवारा खुर्द गांव में पेयजल उपलब्ध कराया जाता रहा है। अभी तक इस योजना का संचालन ट्यूबवेल के सहारे किया जा रहा था। ट्यूबवेल में पानी का स्तर घटने से आपूर्ति ठप हो जाती है। इस समस्या के निदान के लिए जल निगम द्वारा कचनौँदा बांध से इस योजना का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25.83 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।


गौना व बिल्ला ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए बजट मंजूर हो गया है। जल्द ही इन योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम को शुरू कराया जाएगा। आर एस कटियार  अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed