Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ten roads will be repaired at a cost of 2.46 crore.

Lalitpur News: 2.46 करोड़ की लागत से दस सड़कों की होगी मरम्मत

Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ten roads will be repaired at a cost of 2.46 crore.
ललितपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दस गांव की सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। यह सड़कें विभाग द्वारा लगभग 2.46 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉक में ग्रामीण सड़कों का विशेष मरम्मत का कार्य होना है। इसके तहत गुढ़ा सहरिया बस्ती मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य के अंतर्गत आबादी भाग में सीसी निर्माण कार्य 32.70 लाख रुपये, गौना-जामनीबांध मार्ग के किलोमीटर 09 से पटना पारौल मार्ग के किलोमीटर छह से बरखेरा संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य 33.76 लाख रुपये, मतियाना संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य 17.26 लाख रुपये, मड़ावरा हंसरा रोड से गंगचारी संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य 26.65 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं मड़ावरा-मदनपुर रोड से भौंती संपर्क मार्ग 17.63 लाख रुपये, भड़रऊ संपर्क मार्ग पर 27.01 लाख रुपये, महरौनी सौजना मार्ग के किलोमीटर 14 से रुकवाहा संपर्क मार्ग 33.85 लाख रुपये, सूरीकलां संपर्क मार्ग पर 26.54 लाख रुपये, पठा संपर्क मार्ग पर 9.46 लाख रुपये, पठलापुरा संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत मार्ग 21.38 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चंद्र ने बताया कि उक्त संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मतीकरण के लिए टेंडर जारी हो गए हैं और टेंडर के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed