फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water in ponds throughout the year brought prosperity to more than 100 villages.

Lalitpur News: तालाबों में सालभर पानी से 100 से अधिक गांवों में आई खुशहाली

Sun, 20 Oct 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Water in ponds throughout the year brought prosperity to more than 100 villages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमृत सरोवरों से किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर लाभ मिल रहा है। अब मछली पालन कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएगा। मनरेगा ने मत्स्य विभाग के साथ मिलकर कवायद शुरू कर दी है।
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर सभी छह ब्लॉकों में 180 अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया गया था। 104 सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं। शेष में तेजी से काम चल रहा है। अमृत सरोवर बन जाने से बारिश का पानी सहेजा जा रहा है। इन तालाबों में सालभर पानी रहता है, इससे ग्रामीणों और किसानों को जल संकट से मुक्ति मिल रही है। खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन

किसान इन अमृत सरोवरों में संरक्षित पानी से पांच सौ एकड़ से अधिक भूमि सिंचित कर रहे हैं। इससे अच्छी गुणवत्ता की फसल उगाने में मदद मिल रही है।
तालाबों के पुनर्निर्माण के बाद अब इन अमृत सरोवरों में मछली पालन के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी। मछली पालन होने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं ग्राम पंचायत की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed