फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water from tap will not be able to reach 23 villages in new year

Lalitpur News: नए साल 23 गांवों में नहीं पहुंच सकेगा नल से जल

Wed, 14 Dec 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Water from tap will not be able to reach 23 villages in new year
ललितपुर। नए साल में नल से जल मिलने का इंतजार कर रहे 23 गांवों के 54 हजार लोगों को नए साल पर पानी नहीं मिल पाएगा। जिले में बन रही बिल्ला मोगन परियोजना का काम तो दिसंबर में पूरा हो जाएगा, लेकिन इसके लिए पानी का इंतजाम अब तक नहीं किया गया है। बताया जाता है कि इस परियोजना को भौंरट बांध से पानी दिया जाना है, लेकिन अब तक बांध परियोजना ही पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जनपद में हर घर जल नल योजना के तहत 15 पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण चल रहा है। इनमें 12 पाइपलाइन पेयजल परियोजनाओं को 12 बांधों और तीन परियोजनाओं को बेतवा नदी से पानी दिया जाना प्रस्तावित है। इन्हीं में शामिल 68.51 करोड़ रुपये की बिल्ला मोगन परियोजना का काम भी तेजी से चल रहा है। इसका काम वर्ष 2020 में शुरू हुआ और दिसंबर 2022 में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए बानपुर में 10 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। योजना में 148.83 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जानी है और 23 गांव इसमें शामिल हैं। साथ ही पेयजल के लिए 9656 नल संयोजन दिए जाएंगे। जिससे 54144 लोगों को पानी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में यह योजना अपने पूर्ण होने के कगार पर पहुंच चुकी है। लेकिन इस परियोजना को फिलहाल पानी मिलना संभव नहीं है। दरअसल इस परियोजना को जामनी नदी पर बने भौंरट बांध से पानी दिया जाना है, लेकिन अभी बांध का काम पूरा ही नहीं हुआ है। भौंरट बांध में अभी पानी नहीं है। ऐसे में बिल्ला मोगन परियोजना के बाद घरों में नल तो लग जाएंगे, लेकिन पानी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परियोजनाएं अब तक पूरी नहीं
हर घर जल नल योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पाइप पेयजल परियोजनाओं में से अधिकांश परियोजनाओं को जुुलाई माह में पूर्ण होना था। लेकिन यह पूर्ण नहीं हो सकीं। इन्हें पूर्ण करने का समय दिसंबर तय कर दिया गया। वर्तमान में दो-तीन परियोजना में पानी सप्लाई करके टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। जबकि कई परियोजनाएं अभी भी अधूरी हैं।

बिल्ला-मोगान पाइप पेयजल परियोजना के तहत पानी के लिए सिंचाई विभाग से वार्ता की जा रही है। जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी।
लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे
भौंरट बांध परियोजना निर्माणाधीन है। डैम लेन का कार्य चल रहा है। अगले वर्ष मानसून के समय में बांध में पानी का कुछ संचय किया जाएगा। जिसका उपयोग बिल्ला-मोगान पाइप पेयजल के लिए पंप लगाकर दिया जाएगा।
इं. भागीरथ, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed