Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of a disabled person, missing for six days, found floating in a well

Lalitpur News: छह दिनों से लापता दिव्यांग का शव कुएं में उतराता मिला

Thu, 19 Nov 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Body of a disabled person, missing for six days, found floating in a well
ललितपुर। घर से लापता हुए 63 वर्षीय पहलवान निवासी ग्राम बड़ोखरा थाना बानपुर का शव बुधवार को गांव से बाहर कुएं में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया और आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने पेट की बीमारी के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। मृतक के भतीजे लाखन ने बताया कि उसके चाचा पहलवान एक पैर से दिव्यांग थे। 12 नवंबर को परिवार के ही एक घर में तेरहवीं कार्यक्रम था, जिसमें वह शामिल हुए थे और खाना खाया था। रात करीब दस बजे तक वह वहां रुके थे। देर रात 12 बजे जब वह दिखाई नहीं दिए तो उनकी खोजबीन की। रिश्तेदारी में फोन करके जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चला था। तीन-चार दिन खोजबीन करने के बाद जब पता नहीं चला तो 16 नवंबर को थाना बानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को गांव के लोग गांव से बाहर स्थित कुएं के पास से गुजरे तो उन्हें कुएं के अंदर से बदबू आई। कुएं के अंदर देखा तो उसमें शव पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान छह दिन से लापता चल रहे पहलवान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। लाखन ने यह भी बताया कि उसके चाचा पेट की बीमारी से परेशान चल रहे थे। आशंका है कि उक्त बीमारी के चलते ही उन्होंने आत्महत्या की है। मृतक अविवाहित था। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed