{"_id":"6afe06f42f8132bb40046a41","slug":"two-defendants-convicted-of-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-sentenced-to-six-years-in-prison-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166995-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गैर इरादतन हत्या में दोषी दो अभियुक्तों को छह वर्ष कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गैर इरादतन हत्या में दोषी दो अभियुक्तों को छह वर्ष कारावास की सजा
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां के ग्राम पूराबिरधा में सात वर्ष पहले हुई एक गैरइरादतन हत्या के मामले में फैसला आया है। अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) विकास कुमार द्वितीय की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। दोनों को छह वर्ष के कारावास और कुल 24 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
यह मामला गोबर बीनने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। घटना 13 नवंबर 2019 को हुई थी, जब प्यारेलाल गोबर बीनने डांग पर गए थे। मिथलेश ने थाना पूराकलां में तहरीर देकर बताया कि मुन्ना रजक और उसके लड़के बड़ेदा ने उन्हें रोका। बाद में मुन्ना और बड़ेदा ने प्यारेलाल को लाठियों से पीटा। प्यारेलाल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए पूराबिरधा, तालबेहट और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसे ग्वालियर स्थानांतरित कर दिया गया। ग्वालियर ले जाते समय प्यारेलाल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की दलीलों, साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई की। दोनों आरोपी मुन्ना और बड़ेदा उर्फ कैलाश रजक को गैरइरादतन हत्या का दोषी पाया गया। उन्हें छह-छह वर्ष के कारावास और 12-12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
0000000000
न्यायालय ने मामले को माना गंभीर
शासकीय अधिवक्ता महेंद्र सविता ने बताया कि न्यायाधीश ने मामले को गंभीर माना। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों ने गोबर बीनने के मामूली विवाद में जान की परवाह नहीं की। न्यायाधीश ने अभियुक्तों को सजा सुनाई। यह भी निर्णय दिया गया कि जेल में बिताई अवधि को सुनाई गई सजा में समायोजित किया जाएगा।