Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenage girl dies after falling into a well

Lalitpur News: कुएं में गिरने से किशोरी की मौत

Thu, 19 Nov 2026 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after falling into a well
पुलवारा। थाना बार क्षेत्र के पुलवारा गांव में बुधवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। पानी भरते समय कुएं में गिरने से 15 वर्षीय किशोरी रोहिनी की मौत हो गई। यह घटना खेत पर बने मकान के पास स्थित कुएं पर हुई, जहां किशोरी पानी भरने गई थी।
विज्ञापन

पुलवारा निवासी विनोद रजक की पुत्री रोहिनी बुधवार को सुबह करीब 11 बजे खेत पर बने मकान के पास स्थित कुएं पर पानी भरने गई थी। परिजनों के अनुसार अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गई। कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर पास में मौजूद उसके दादा-दादी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर कांटे की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन

कुएं से निकाले जाने के बाद परिजन रोहिनी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार के लिए रवाना हुए। शाम करीब छह बजे उसे अस्पताल पहुंचाया जा सका। चिकित्सकों ने वहां जांच के बाद रोहिनी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी को अस्पताल पहुंचने में करीब सात घंटे का लंबा समय लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रोहिनी अपने दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना तत्काल बार पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही थी।
000000000
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।-प्रभाकर पांडेय,थानाध्यक्ष बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed