फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis

कारीटोरन में गहरा रहे पेयजल संकट पर विभाग चुप

Fri, 07 May 2021 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
water crisis
कारीटोरन/ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में पंद्रह दिन से पाइप लाइन से जलापूर्ति ठप होने के कारण पेयजल का भीषण संकट उत्पन्न हो गया है। लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पंद्रह दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण कई लोगों को एक किलोमीटर दूरी से पानी लाना पड़ रहा है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी और भी अधिक बढ़ गई है। अथाई और गुरइया बाबा के पास लगे हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़े हैं। उनकी मरम्मत की सुध नहीं ली जा रही है। सुबह से पानी भरने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो दोपहर तक चलता रहता है। हैंडपंपों पर पूरा लोड होने के कारण वह रुक- रुक कर पानी देने लगते हैं, जिसमें काफी समय बरबाद होता है। जहां कोरोना काल में लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है, वहीं पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए लोग घर से निकलने को विवश हैं।
विज्ञापन

कुलदीप दुबे का कहना है कि एक किलोमीटर दूर से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है। पाइप लाइन की आपूर्ति जब कभी खोली जाती है। पाइप लाइनों में पानी का प्रेशर लगभग समाप्त हो गया है, जिससे पाइप लाइन का पानी घर के अंदर लगे नल तक नहीं पहुंच पाता है। आशीष गोस्वामी का कहना है कि लोगों को अपनी साइकिल में प्लास्टिक के कुप्पा बांधकर पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed