फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in village karitoran

अनियमित जलापूर्ति से कारीटोरन के वाशिंदे

Wed, 23 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
water crisis in village karitoran
कारीटोरन में हैंडपंप से पानी भरते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन के निवासी अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं। हर महीने में जलापूर्ति दगा दे जाती है। वर्तमान में भी आपूर्ति बाधित बनी हुई है। लेकिन, विभागीय अफसर अंजान हैं। इस कारण क्षेत्रवासियों को आधा से एक किलोमीटर की दूरी से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नल कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन ग्राम कारीटोरन में लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रही है। यहां आए दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है। इससे गांव वालों की परेशानी बढ़ जाती है। पिछले कई दिनों से जलापूर्ति गड़बड़ है। इससे सर्दी के मौसम में लोगों को आधा से एक किलोमीटर की दूर लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। कुछ हैंडपंपों में पानी अभी से कम निकलने लगा है।
विज्ञापन

हर महीने दो- तीन दिन ही नल से पानी टपकता है। वरना, हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, इसके बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पर्वत प्रजापति
पीने के पानी की बहुत ही किल्लत हो गई है। नलों से पानी आ नहीं रहा है और हैंडपंप भी परेशान करने लगे हैं। इस कारण खेतों पर बने कुएं से पानी लाना पड़ रहा है।
- रामचरन पाठक
एक माह में दो- तीन दिन ही पानी की आपूर्ति सुचारु रह पाती है। जल संस्थान सर्दी के मौसम भी जलापूर्ति नियमित नहीं रख पा रहा है।
- विशाल विश्वकर्मा
पहले गर्मियों में पेयजल की परेशानी होती है, लेकिन अब बारह महीने पानी की समस्या रहती है। दो- चार दिन जलापूर्ति ठीक रहती है और अचानक आपूर्ति ठप पड़ जाती है।

- रामप्रकाश तिवारी
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के वोल्टेज की समस्या है, जिसका विपरीत असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है। ग्राम कारीटोरन में किस वजह से पानी नहीं आ रहा है, इसकी जानकारी कर आपूर्ति को सुचारु बनाया जाएगा।
- राहुल सिंह
अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed