फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in karitoran

शहर की आधी आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसी

Thu, 03 Jun 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
water crisis in karitoran
ललितपुर/कारीटोरन । पिछले कई दिनों से शहर की जलापूर्ति बिजली कटौती से उबर नहीं पा रही है। बुधवार को शहर की आधी आबादी पानी को तरस गई। कोई साइकिल, बाइक तो कोई हाथठेला से पानी भरता नजर आया। इस दौरान कई बच्चों ने भी पानी भरने में सहयोग किया।
विज्ञापन

पूरे नौतपा में शहर के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इन दिनों जल संस्थान अपनी जलापूर्ति को सुचारू नहीं बना पाया। इस कारण मोहल्ला चौबयाना, रावरपुरा, मऊठाना, श्रद्धानंदपुरा, नारायणपुरा, वंशीपुरा, विष्णुपुरा, पुरानी बजरिया, सरदारपुरा आदि मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी रही। बुधवार को बिजली कटौती से जलापूर्ति बाधित हुई। जिस वजह से लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। मोहल्ला नारायणपुरा, विष्णुपुरा के लोगों को खिरकापुरा, चौबयाना व पुरानी बजरिया के हैंडपंप से पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन

ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में करीब एक माह से पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां की पाइपलाइन आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण लोगों को पीने के पानी के लिए बहुत दिक्कत हो रही है। लोगों ने नौतपा की कड़क धूप को नजरअंदाज कर पानी बहा। बच्चे भी साइकिल पर पानी के कुप्पा बांधकर अपने परिवार की मदद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस कोरोना काल में जितनी पानी की समस्या हुई है, उतनी कभी गर्मी के सीजन में नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बिजली की कटौती होने से टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पा रही हैं। इस वजह से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed