{"_id":"678aa8cb5b508321ae0e9b91","slug":"waqf-claims-on-20-government-lands-in-the-district-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-127809-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद में 20 सरकारी जमीनों पर वक्फ का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद में 20 सरकारी जमीनों पर वक्फ का दावा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 20 सरकारी जमीनों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि सरकारी विभागों, ग्राम सभा और नगर पालिका नजूल में दर्ज हैं। इन जमीनों में शहर के घुसयाना मोहल्ले की जामा मस्जिद और आजादपुरा का ईदगाह मैदान भी है। ये भूमि नगर पालिका नजूल में दर्ज है। जनपद की पांचों तहसीलों में हुए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। प्रशासन ने यह रिपोर्ट राजस्व परिषद को भेज दी है। अब शासन के निर्देशों का इंतजार है।
जनपद में वक्फ बोर्ड की 143 संपत्तियां मिलीं। इनमें से 123 भूमि ऐसी मिलीं जो राजस्व अभिलेखों में वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज है। इसके पहले हुए सर्वे में जनपद में 115 संपत्तियां वक्फ बोर्ड की मिलीं थीं। फिर झांसी से रिकॉर्ड मंगाया गया। यहां से तीस संपत्तियों का ब्योरा आया। इसमें दो संपत्ति ऐसी मिलीं जो पहले की सूची में थीं। फिर 48 संपत्ति ऐसी मिलीं, जिसका ब्योरा जनपद में मौजूद नहीं था। इस तरह से 28 संपत्तियों के साथ कुल 143 संपत्तियां वक्फ बोर्ड की मिलीं।
1974 में हुआ था जनपद का गठन
जनपद का गठन 1974 में हुआ। इसके पहले यह झांसी जनपद की तहसील हुआ करती थी। इसलिए कुछ भूमि संबंधी दस्तावेज झांसी में मौजूद थे। सर्वे के लिए दस्तावेज झांसी से मंगाने पड़े।
विज्ञापन
वक्फ संपत्ति : सबसे ज्यादा ललितपुर में, सबसे कम पाली में
तहसील - संपत्ति
ललितपुर - 62 महरौनी - 36 तालबेहट - 25
मड़ावरा - 15
पाली - 05
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राजस्व परिषद ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सूची मांगी थी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से जो दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे। उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी