फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vivek ran the fastest in the sports competition for disabled children, Ramdevi came first in inflating the balloon.

Lalitpur News: दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता में विवेक दौड़े सबसे तेज, रामदेवी गुब्बारा फुलाने में आई अव्वल

Sun, 03 Dec 2023 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vivek ran the fastest in the sports competition for disabled children, Ramdevi came first in inflating the balloon.
नगर संसाधन केंद्र नगर क्षेत्र में आयोजित हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चाें ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर संसाधन केंद्र में शनिवार को ब्लॉक जखौरा अंतर्गत विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें ब्रेल लेखन, कला, दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकसी, गुब्बारे फुलाना, नृत्य, छू-कर पहचाना जैसी प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि एआरपी प्रफुल्ल जैन ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों से खेल भावना का परिचय देने की बात कही। प्रतियोगिताओं में ब्रेल लेखन अौर छूकर पहचानों में शौर्य त्रिपाठी, संगीत में महर्रा विद्यालय की अनन्या और खिरकन विद्यालय की शौर्य प्रथम रही। कला में प्रिंसी प्रथम, कौशल्या द्वितीय, अनुष्का तृतीय स्थान पर आई। दौड़ में विवेक प्रथम, अनुष्का दूसरे और रामदेवी तीसरे स्थान पर रही। रस्साकसी में विवेक प्रथम, फूलसिंह दूसरे और प्रिंसी तीसरे स्थान पर आई। बिस्कुल कंपटीशन में मलखान प्रथम, अभिनव दूसरे, अनन्या तीसरे स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में विवेक प्रथम, प्रिंसी दूसरे और फूलसिंह तीसरे स्थान पर आए। गुब्बारे फुलाया प्रतियोगिता रामदेवी प्रथम, सोनम द्वितीय व कौशल्या तीसरे स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रिंसी प्रथम, कौशल्या द्वितीय व अभिनव तृतीय स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव, कमल कुशवाहा, जिला व्यायाम शिक्षक धमेंद्र जैन और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह, शिक्षक जाकिर खां, सीमा गोस्वामी, शिखा, परवीन बेगम, नाहिद परवीन, रवि भास्कर, अभयराज सेन, डॉ दीपक अग्रवाल सहित समेकित स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
दिव्यांग बच्चों की दौड़ में सबसे आगे रहे छोटू,शालिनी,रोशनी और उमेश
फोटो-16,17
ललितपुर-पाली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए नगर के स्टेडियम में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में छोटू कुशवाहा,अनुराग,दर्श,बालिका वर्ग में शालिनी,रिया व आरती। प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालिका वर्ग में रोशनी,रागनी, बालक वर्ग में उमेश,धर्मेंद्र,ध्रुव। चित्रकला में छोटू,आरती,अरुण व शालिनी, प्राथमिक स्तर पर प्रियांशी,रानी चौरसिया। छू कर पहचानो प्रतियोगिता में प्रियांशी,ध्रुव,
धर्मेंद्र व शिवन्या क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा वेदप्रकाश सिंह,ग्राम प्रधान निर्भय सिंह,सभासद रानू पुरोहित,इंद्रकुमार,प्रधानाध्यापक विनय ताम्रकार,ममता,कबीर पंथी,जगदीश चौरसिया,संदीप नामदेव,सुखसिंह राजपूत ,प्रीति परोचे, रजनीश निरंजन,अमित यादव,

,गौरव सोनी,पुष्पा कुमारी, मलखान सिंह,सुधा सिंह,पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
सुलेख में पूनम रैकवार,दौड में मनोज कुशवाहा अव्वल
ललितपुर-बार। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बार राजकुमार पुरोहित ने किया। कुर्सी दौड में बालक वर्ग में मनोज कुशवाहा,सत्येंद्र,राज। बालिका वर्ग में हेमलता,पूनम,चंद्रवती। कला प्रतियोगिता सत्येंद्र,हेमलता,साक्षी। जूनियर स्तर में पूनम,प्रशांत यादव,मनोज कुशवाहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार में बृजेंद्र,राधिका,आरेंश,सुमित,मोहिनी,करिश्मा,शिवानी,निशा,रितिक कुशवाहा,लक्ष्मी,कार्तिक,आस्था,प्रिंस,पूजा,कामिनी आदि प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रवींद्र प्रजापति, नोडल संकुल शिक्षक संतोष वर्मा,राजेश्वरी देवी प्रधानाध्यापक ,प्रमोद प्रजापति,दीपक कुमार चतुर्वेदी,अरविंद सिंह चौहान,पुष्पेंद्र जैन,नरेंद्र सिंह चौहान,महेश निरंजन,निशा चौहान,अंशु नामदेव अनुदेशक आदि मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद्र जैन एवं आभार मदन मोहन राज ने जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed