फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villeger murdered for illigle relationship

प्रेम में बाधक बनने पर की गई थी ग्रामीण की हत्या

Wed, 01 Apr 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
villeger murdered for illigle relationship
ार में हत्या आरोपियों के साथ खड़ी पुलिस - फोटो : LALITPUR
बार। थाना बार क्षेत्र के ग्राम बरौदाडांग में चार दिन से लापता ग्रामीण युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश प्रेमप्रसंग में बाधा बन रहा था। इसलिए पहले मछली व शराब की पार्टी की गई, फिर गैंती के बैंट एवं लोहे के कड़ा वाली लाठी से हमलाकर मार डाला गया। आरोपी महिला राजकुमारी, उसका पति राजेश कुशवाहा व प्रेमी रामनाथ झा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मुकेश कुशवाहा (18) के परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना 28 मार्च को थाना बार में दी थी। इस पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। 30 मार्च को सड़क किनारे पड़े पाइप से बदबू आने की सूचना मिलने पर जाकर देखा तो पाइप में मुकेश कुशवाहा का शव पड़ा था। मुकेश कुशवाहा पांच भाई हैं, जिसमें मुकेश तीसरे नंबर का था। मृृतक के संबंध राजकुमारी से करीब दो साल से थे। इसकी जानकारी उसके पति राजेश को हो गई थी। राजेश के डांटने पर राजकुमारी ने मुकेश से मिलना-जुलना बंद कर दिया। इसी बीच गांव के छर्रा मोहल्ला पर वेल्डिंग की दुकान खोले रामनाथ झा से राजकुमारी की मुलाकात हो गई। रामनाथ गांव के वार्ड नंबर 12 से ग्राम पंचायत सदस्य है। उसने राजकुमारी को शौचालय बनाने की बात कहकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। राजकुमारी और रामनाथ झा के प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे मुकेश की हत्या की प्लानिंग की गई।
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने फोन करके मृतक मुकेश कुशवाहा को बुलाया। इसके बाद सभी ने मछली व शराब की पार्टी की। इसके बाद सभी लोग शहजाद बांध के नीचे बरोदाडांग गांव से फाटक जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया पर पहुंचे और उन्होंने गैंती के बैंट एवं लोहे के कड़ा वाली लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार से मुकेश को मौत की नींद सुला दिया और लोगों ने शव को को घसीटकर बांध के किनारे पर लोहे के पाइप में छुपा दिया। इसके बाद सभी लोग अपने घर वापस आ गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी निग्वेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, अबरार अहमद, नरेंद्र सिंह यादव, महिला कांस्टेबल बबीता, रामजानकी, निशा, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed