फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers made arrangements for water at Dhaurra station

Lalitpur News: धौर्रा स्टेशन पर ग्रामीणों ने की पानी की व्यवस्था

Mon, 27 May 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers made arrangements for water at Dhaurra station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन-ललितपुर। धौर्रा रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। निर्माण के चलते ठेकेदार ने पानी की टंकी क्षतिग्रस्त कर दी, इसके बाद कोई व्यवस्था नहीं की। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। समाजसेवियों ने स्टेशन पर घड़े रखवा कर यात्रियों को पीने का पानी मुहैया कराया है।

प्लेटफॉर्म एक पर पानी तो है, लेकिन इतना गर्म रहता है कि पीने की हिम्मत नहीं होती। वहीं, प्लेटफॉर्म दो पर दो पानी की टंकियां कई महीनों से टूटी पड़ी हैं। रेलवे विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। प्लेटफार्म तीन पर भी यही हाल है। यात्री पानी लेने के चक्कर में यहां से वहां भटकते रहते हैं। कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। धौर्रा स्टेशन पर एक वर्ष से पानी की समस्या चल रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्लेटफॉर्म एक पर 10 मिट्टी के घड़े रखवाया है, जिससे यात्रियों को परेशान न होना पड़े। समाजसेवी यशपाल सिंह परिहार ने बताया कि एक वर्ष से ठेकेदार की लापरवाही के चलते प्लेटफार्म 2 व 3 का काम लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed