फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   video of celebratory firing in Lalitpur goes viral

8 साल पुराना वीडियो वायरल: व्यापारी नेता ने सोशल मीडिया पर दी सफाई, एक के बाद एक झोंके थे तीन फायर

Fri, 01 Aug 2025 07:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 07:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिवाल्वर से एक के बाद एक तीन फायर झोंके थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
video of celebratory firing in Lalitpur goes viral
फायरिंग करते हुए वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक कमरे के अंदर का है, जिसमें कुछ लोग हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे है। इसी बीच जिले के एक व्यापारी नेता रिवाल्वर से एक के बाद एक तीन फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


हर्ष फायरिंग का वीडियो नाग पंचमी पर व्यामशाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है और रिवाल्वर को लाइसेंसी बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के वीडियो को लेकर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं हर्ष फायरिंग वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापारी नेता का वीडियो आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त वीडियो करीब सात-आठ साल पुराना है और व्यामशाला में होने वाले शस्त्र पूजन के दौरान का था। चुनाव के नजदीक आने पर इस प्रकार के वीडियो को वायरल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed