फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vehicles kept crawling for five hours on Jhansi road in front of Mandi

Lalitpur News: मंडी के सामने झांसी मार्ग पर पांच घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Tue, 25 Mar 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling for five hours on Jhansi road in front of Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। सोमवार सुबह आठ बजे से अनाज भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगने से ललितपुर-झांसी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। तेज धूप से परेशान राहगीर तो दूसरे रास्ते से निकल गए, लेकिन जाम की स्थिति विकराल होती गई। सड़क के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर एक तरफ की रोड खाली कराया, इसके बाद दोपहर करीब एक बजे जाम खुल सका। रबी फसलों की मड़ाई शुरू होते ही मंडी में आवक बढ़ गई है। दो दिनों से बंद मंडी सोमवार को खुलते ही किसान सुबह से ही अनाज भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर आने लगे। मंडी में जगह न होने पर किसानों ने ललितपुर-झांसी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी करना शुरू कर दिया। इस बीच झांसी से आने-जाने वाली निजी बसों सहित अन्य वाहनों की कतार दोनों ओर से लगनी शुरू हो गई।
करीब एक किलोमीटर लंबे जाम में फंसे दो पहिया वाहन चालक तो अपना रास्ता बदलकर गलियों से निकल गए, लेकिन बड़े वाहनों की कतार लंबी होती रही। इस दौरान कई वाहन ओवरटेक कर घुस गए। इससे दूसरी ओर से आ रहे वाहन भी फंस गए। तेज गर्मी होने के कारण बसों में बैठे यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन

-------
मंडी में अव्यवस्थाओं से लग रहा जाम
नवीन गल्ला मंडी में वाहनों के प्रवेश व निकासी के लिए दो सड़कें हैं। बीच में डिवाइडर भी बनाया गया है। लेकिन, एक सड़क पर व्यापार होने से बंद हो जाता है। एक ही सड़क से मंडी में वाहनों की निकासी व प्रवेश होता है। इसी सड़क पर ट्रक व अन्य वाहन भी खड़े रहते हैं। इससे मंडी में वाहन ठीक से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं और जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले नहीं खोला जाता पीछे का गेट
गल्ला मंडी में अधिक आवक होने की स्थिति में पीछे वाले गेट को खोला जाता है। इससे वाहनों को प्रवेश दिया जाता है, लेकिन प्रतिदिन न खुलने से किसान सीधे आगे वाले गेट से ही प्रवेश व निकासी करते हैं। गेट खोल भी दिया जाए तो सड़क पर कारोबार होने से वाहनों की निकासी नहीं हो पाती। कारण, नियमित न खुलने से व्यापारी सड़क पर ही व्यापार करते हैं।

---
40 हजार क्विंटल अनाज की हुई आवक
सोमवार को नवीन गल्ला मंडी में अनाज की आवक अधिक हुई। सुबह से दोपहर एक बजे के बाद तक वाहनों की कतार लगी रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 40 हजार क्विंटल अनाज की आवक हुई। लगभग 30 हजार क्विटंल गेहूं के साथ 10 हजार क्विंटल में मटर, मसूर, सरसों व अन्य की आवक हुई। मंडी में समर्थन मूल्य से अधिक पर खरीद होने से किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed