{"_id":"6afdffa3dd31fce13c04576d","slug":"veeran-murder-case-wife-and-son-arrested-on-charges-of-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-166989-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरन हत्याकांड : पत्नी और पुत्र गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरन हत्याकांड : पत्नी और पुत्र गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर/जखौरा। ग्राम नौहरकलां निवासी 53 वर्षीय वीरन यादव की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सुमन और पुत्र प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार मां-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
वीरन का शव 31 अक्तूबर की शाम गांव के कुएं में पत्थर बंधा मिला था। वीरन चार दिन पहले अपने घर से लापता हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जखौरा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पत्नी सुमन और पुत्र प्रदीप की भूमिका सामने आई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वीरन ने करीब पांच एकड़ जमीन बेचकर रुपये शराब पीने में खर्च कर दिए थे। वह बची हुई जमीन भी बेचने के इरादे में था। 25 अक्तूबर को हुए विवाद के बाद प्रदीप और सुमन ने वीरन को अपने खेत में आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। शाम को जब वे वापस लौटे, तो देखा कि वीरन यादव की मौत हो चुकी थी। घटना को छिपाने के लिए उन्होंने वीरन के शरीर पर करीब 15 किलोग्राम का पत्थर बिजली के तार से बांधा और रात दस बजे शव को गांव के कुएं में फेंक दिया। 31 अक्तूबर को जब वीरन का पत्थर बंधा हुआ शव कुए के अंदर मिला था। तब परिजनों ने कहा था कि वीरन नशे का आदी था और घर से बिना बताए निकल जाता था और वापस आ जाता था। यही कारण था कि 26-27 अक्तूबर को वीरन के वापस न आने की शिकायत उन्होंने पुलिस से नहीं की थी।
0000000000000000
कुए में पत्थर बंधा हुआ शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थिति साक्ष्य मिलने पर पत्नी व पुत्र पर शक गहराया था। गहनता से जांच की तो उनकी भूमिका आई। गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मां-बेटा को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर