फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vaccine will protect against infection, enthusiasm is visible in children

संक्रमण से बचाएगा टीका, बच्चों में दिख रहा उत्साह

Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vaccine will protect against infection, enthusiasm is visible in children
ललितपुर। जिले में कोरोना से बचाव में कारगर वैक्सीन को लेकर किशोर और बच्चों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जिले में बच्चों के टीकाकरण ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। जहां पहले दिन 34 बच्चों का टीकाकरण हुआ था, जो अब बढ़कर सात सौ तक पहुंच गया है। अब तक चार दिनों में 1990 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। इससे साफ है कि टीकाकरण के प्रति बच्चों व अभिभावकों की जागरूकता बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव में सबसे अधिक कारगर कोविड टीकाकरण को माना जा रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन को लेकर अधिक जागरूक किया जा रहा है। बुजुर्गों, युवाओं और किशोरों के बाद अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। जहां शुरुआती दौर में टीकाकरण को लेकर अधिक भ्रांतियां फैली हुईं थी, लेकिन जागरूकता बढ़ने से लोग टीकाकरण कराने के लिए स्वयं ही सत्रों में पहुंच रहे हैं। बीते सप्ताह से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। संक्रमण से बचाव को लेकर बच्चे अपने परिजनों को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। माता पिता के साथ ही अध्यापकों द्वारा भी टीकाकरण को लेकर अधिक प्रेरित किया जा रहा है। इसका नतीजा है कि बच्चे टीकाकरण को लेकर उत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर कोतवाली के सामने स्थित रैन बसेरा में टीकाकरण को लेकर बच्चों की लाइन लगी रही। यहां पर बच्चे अपने परिजनों के साथ ही टीकाकरण को आए और खुशी-खुशी टीकाकरण कराया। वहीं तालाबपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने एक-एक कर टीम के पास आकर टीकाकरण कराया। इस दौरान विद्यालया की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण में जनपद में प्रदेश में 66 वें पायदान पर
जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों में टीकाकरण की स्थिति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। यहां पर 16 मार्च से टीकाकरण शुरू किया गया था। शुभारंभ के दिन महज एक सत्र में 34 बच्चों ने टीकाकरण कराया था। इसके बाद 21 मार्च को लगे सत्र में वैक्सीनेशन के लाभार्थियों की संख्या 22 गुनी हो गई और 746 बच्चों ने टीकाकरण कराया। प्रदेश की समीक्षा में जनपद वर्तमान में 1990 बच्चों को कोविड टीकाकरण कर 66 वें पायदान पर है।
----
28 दिन बाद लगवाएंगे दूसरा टीका
बृृहस्पितवार को टीकाकरण करा रहे बच्चों ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहला टीका ही नहीं दूसरा टीका लगवाना भी अधिक जरूरी है। उन्होंने बताया कि 28 दिन बाद कोविड का दूसरा डोज भी लगवाएंगे। अब कार्ड जारी हो गया है। इसमें दूसरे टीका लगने की सूचना दी गई है। दूसरा डोज लगने के बाद भी हम पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। हालांकि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड की गाइड लाइन का पालन करना अधिक आवश्यक है।
----
चार दिन में 1990 ने कराया टीकाकरण
दिनांक - टीकाकरण से लाभांवित बच्चों की संख्या
16 मार्च - 34
21 मार्च - 746
22 मार्च - 685
23 मार्च - 445
टीकाकरण की जानकारी मिलते ही खुशी हुई। आज विद्यालय में टीकाकरण कराया है। अब खुद ही अच्छा महसूस कर रहीं हूं।
- कशिश सहरिया
परिजनों के टीकाकरण की सूचना मिलने पर लगता था, सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण कराएं। इसका इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है।
- दीपक सोनी
संक्रमण से बचाव करने के लिए टीकाकरण को अधिक सुरक्षित माना गया है। इसलिए टीकाकरण कराया है। अब दूसरा टीका 28 दिन बाद लगवाएंगे।
- पायल
कोरोना वायरस से बचाव में वैक्सीन अधिक कारगर है। सभी को कोविड टीकाकरण लगवाना आवश्यक है। टीका जरूर लगवाएं।
- भविष्य
कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कराने का इंतजार कर रहे थे, अब टीका लग गया है, सुरक्षा के लिए दूसरा टीका लगवाना भी जरूरी है।
- कृष्णा सोनी
बच्चों और अभिभावकों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसे लेकर जो भी भ्रांतियां फैली हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। अभिभावक भी खुद ही बच्चों को लेकर टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

- नीलम श्रीवास, प्रधानाध्यापक
परीक्षाएं व स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम बने बाधा
परिषदीय व निजी विद्यालयों में परीक्षाएं चल रहीं है। इससे टीकाकरण को गति नहीं मिल पा रही है। परीक्षाएं समाप्त होने व स्वास्थ्य विभाग के सघन मिशन इंद्रधनुष व पल्स पोलियो अभियान समाप्त होते ही टीकाकरण गति पकड़ेगा।
- डॉ. हुसैन खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed