फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Urban Master Plan: More than four hundred objections received

शहरी महायोजना : चार सौ से अधिक आईं आपत्तियां

Thu, 29 Aug 2024 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Urban Master Plan: More than four hundred objections received
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहरी क्षेत्र में विकास के लिए विनियमित क्षेत्र ने महायोजना 2031 तैयार की है। एक अगस्त को इसका नक्शा जारी किया गया। इसके लिए 31 अगस्त तक आपत्ति मांगी गई थी। अंतिम तिथि में अभी तीन दिन बाकी हैं और 438 आपत्तियां लोग दर्ज करा चुके हैं।
वर्तमान में चल रही 1996 की महायोजना 2011 तक चलनी थी, जिसे 2021 तक बढ़ा दिया गया। फिर कोरोना व अन्य कारणों से नई महायोजना तैयार नहीं हो पाई। इसके बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने महायोजना का नक्शा तैयार कराया। इसे लागू करने से पूर्व उस पर आपत्ति मांगी गई। अब तक 438 आपत्ति दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा आपत्ति इस बात पर है कि जहां आबादी बस चुकी है, उसे हरित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। विस्तार वाला इलाका भी अधिकांश खेती में घोषित किया गया है। जनता इसे विकास में अवरोध मान रही है। नई महायोजना से सामाजसेवी, व्यापारी, अधिवक्ता व भू-कारोबारी सभी आशंकित हैं।
विज्ञापन

-------------------
रावतयाना के लोगों ने आवासीय भूमि घोषित करने की उठाई मांग
मोहल्ला रावयतयाना के निवासियों ने प्रार्थनापत्र सांसद को दिया। रावतयाना को हरित पट्टी से हटाकर आवासीय व व्यावसायिक में घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि 1996 से पहले यहां आबादी है। जब महायोजना बनी तो इस पर आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई, इससे यह भूमि अब भी हरित पट्टी में दर्ज है। ज्ञापन देने वालों में साहू समाज के अध्यक्ष संतोष साहू, दुर्गा प्रसाद, सुरेश कुमार, नरेंद्र नामदेव, अशोक साहू, देवी शंकर साहू, अनीता साहू, रामसेवक साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed