{"_id":"04dfc76dc3cd30b8d88a4cdefc3ac63e","slug":"up-goverment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आएंगे मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आएंगे मुख्य सचिव
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन का जिले का दौरा स्थगित कर दिया गया है। इस पर
अफसरों ने राहत की सांस ली है। मुख्य सचिव को पांच फरवरी को जिले का भ्रमण
करना था। इस दौरान उन्हें डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में विकास
कार्यों की हकीकत देखनी थी तथा समीक्षा बैठक कर जिले में संचालित हो रहे
कार्यों की हकीकत जाननी थी। मुख्य सचिव के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही
थीं। तैयारियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को अवकाश होने
के बाद भी विकास विभाग के अफसरों की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी, ताकि मुख्य
सचिव के दौरे के समय कोई गड़बड़ी न हो। लेकिन, सोमवार को दिन में झांसी के
संयुक्त विकास आयुक्त भोलाराम के आए फैक्स संदेश से अफसरों ने राहत की
सांस ली।
फैक्स संदेश में कहा गया है कि मुख्य सचिव को पांच फरवरी को ललितपुर/ झांसी आकर मंडल में संचालित विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण करना था, लेकिन उक्त कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। बैठक की अगली तिथि अलग से बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक फरवरी को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक भी स्थगित कर दी गई है।
उधर, जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने कार्यालयों में अधिकारियों के नहीं बैठने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी अधिकारी सुबह 10 बजे से बारह बजे तक अपने-अपने कार्यालय में बैठें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय में कार्यालय में नहीं पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।