फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board exam from tomorrow, preparations complete

Lalitpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा कल से, तैयारियां पूरी

Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam from tomorrow, preparations complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। 49 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा में कुल 37310 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से दो पालियों में शुरू हो रही है। हाईस्कूल में 19875 और इंटरमीडिएट के 17435 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां और प्रश्नपत्र पहुंचाए जा चुके हैं, जोकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। परीक्षा कराने के लिए 49 केंद्र व्यवस्थापक व 49 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नामित कर दिए गए हैं। इसके साथ 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। नकलचियों को पकड़ने के लिए छह सचल दल भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक के तौर पर माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अनुदेशक, शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
माता-पिता कर रहे मॉनीटरिंग : जितनी मेहनत छात्र-छात्राएं करते हैं, परीक्षा की तिथि नजदीक आने पर उससे ज्यादा मेहनत उनके माता पिता करते हैं। वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी परीक्षा को लेकर तैयारियों को देखते और परखते रहते हैं। बच्चों को किसी विषय में आने वाली परेशानी का हल निकालते हैं।

--------
तहसीलवार परीक्षार्थियों का विवरण
तहसील - हाईस्कूल - इंटर मीडिएट - योग
ललितपुर - 9006 - 8979 - 17985
महरौनी - 3214 - 2747 - 6061
तालबेहट - 4210 - 3408 - 7618
मड़ावरा - 2075 - 1173 - 3248
पाली - 1370 - 1028 - 2398
योग - 19875 - 17435 - 37310
------------
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सूची
परीक्षा - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट - योग
संस्थागत - 19646 - 16756 - 36402
व्यक्तिगत - 229 - 679 - 908
योग - 19875 - 17435 - 37310
---------
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 1248 परीक्षार्थी अधिक शामिल हो रहे हैं।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article