{"_id":"65a5aa7dc56e7387bf0895f6","slug":"up-board-exam-examination-centers-will-be-monitored-from-the-control-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8991-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फरवरी में प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी के साथ तैयारियों में जुटा है। परीक्षा नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिससे 50 केंद्रों पर चलने वाली परीक्षाओं की निगरानी की जाएगी। यह कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाने की योजना है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में प्रस्तावित हैं। इस वर्ष हाईस्कूल के 21,087 व इंटरमीडिएट के 13,614 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिले में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा है। केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के साथ सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता को देखा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी कंट्रोल रूम के जरिए की जाएगी। कंट्रोल रूम बनाए जाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। यहां कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, जोकि परीक्षा समय केंद्रों से समन्वय स्थापित कर सूचनाएं एकत्रित करेंगे। इसके साथ कोई भी गड़बड़ी होने पर इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देंगे।-- -- -- -
परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्वक कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके जरिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
ललितपुर। फरवरी में प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी के साथ तैयारियों में जुटा है। परीक्षा नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिससे 50 केंद्रों पर चलने वाली परीक्षाओं की निगरानी की जाएगी। यह कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाने की योजना है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में प्रस्तावित हैं। इस वर्ष हाईस्कूल के 21,087 व इंटरमीडिएट के 13,614 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिले में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा है। केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के साथ सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता को देखा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी कंट्रोल रूम के जरिए की जाएगी। कंट्रोल रूम बनाए जाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। यहां कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, जोकि परीक्षा समय केंद्रों से समन्वय स्थापित कर सूचनाएं एकत्रित करेंगे। इसके साथ कोई भी गड़बड़ी होने पर इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देंगे।