फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Understand the sin, without leaving which there is no attainment of virtue: Sudhasagar

पाप को समझो जिसके छोडे बगैर पुण्य की प्राप्ति नहीं-सुधासागर

Sun, 16 Oct 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Understand the sin, without leaving which there is no attainment of virtue: Sudhasagar
ललितपुर। श्री अभिनन्दनोदय तीर्थ में श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने कहा कि सारी दुनिया पुण्य के पीछे भाग रही, लेकिन पाप को समझे बिना पुण्य की प्रप्ति नहीं हो सकती। पहले पाप को समझो, पाप को छोड़ो, पाप को छोड़ते ही पुण्य की प्राप्ति हो जाएगी। लेकिन वर्तमान में व्यक्ति पाप को छोडे़ बिना पुण्य पाना चाहता है यही उसकी सबसे बड़ी भूल है।
विज्ञापन

मुनि श्री ने कहा, हमें जाना है मोक्ष पर समझना है संसार। जहां जाना चाहते हो उसे नहीं समझना, जहां रहते हो उसे समझना है। अगर संसार को समझ लिया और संसार में रहना आ गया तो मोक्ष पाना कठिन नहीं है लेकिन आज का व्यक्ति मोक्ष पाना चाहता है पर संसार को बिगाड़ कर। जिसे संसार में रहना ही नहीं आया वह मोक्ष कैसे रह पाएगा। मुनि श्री ने कहा मित्र को नहीं शत्रु को समझो, जो राजनीतिज्ञ होते हैं वह अपने विरोधियों की शक्ति का ज्ञान पहले करते हैं कि हमारे विरोधी की शक्ति कितनी है। नीति है अगर शत्रु बलवान है तो समझौता कर लो नहीं तो समस्या खड़ी हो जाएगी, सच्चे राजनीतिज्ञ की यही पहचान है। मुनि श्री ने अध्यात्म के बारे में कहा कि मनुष्य समाज में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीता है पर इस बात को हमेशा याद रखना, जिन्हें तुम अपना मान रहे हो वह कभी भी दगा दे सकते हैं चाहे धन वैभव, पुत्र, पत्नी, भाई, मित्र क्यों न हो, क्योकि धोखा हम अपनों से ही खाते हैं परायों से नहीं। इस तरह का धोखा हमें काफी पीड़ा पहुंचाता है।
विज्ञापन

श्रावकों ने किया अभिषेक
रविवार प्रात:काल मूलनायक अभिनंदनाथ भगवान का श्रावकों ने अभिषेक किया इसके उपरांत मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा हुई तदुपरांत श्रावक श्रेष्ठि परिवारों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहारदान का मिला सौभाग्य
आज निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज को आहारदान ब्रह्मचारिणी सुनीता जैन हिरावल गांधीनगर परिवार,मुनि पूज्यसागर महाराज को आहारदान नीरज जैन चडरउ गांधीनगर परिवार, ऐलक धैर्य सागर को आहारदान महेंद्र जैन, विवेक जैन परिवार एवं क्षुल्लक गंभीर सागर को आहारदान का सौभाग्य किरण प्रकाश शास्त्री परिवार को मिला।

ये रहे मौजूद
जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन, मोदी पंकज जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, अरविंद जैन, धार्मिक आयोजन संयोजक मनोज जैन, शिविर प्रभारी पं. आलोक शास्त्री, संजीव जैन, जिनेंद्र जैन, सत्येंद्र, श्रीश सिंघई, कैप्टन राजकुमार जैन, अजित जैन, मीना इमलया, अनीता मोदी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed