फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Uncontrolled truck overturned, major accident averted

Lalitpur News: अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा बचा

Fri, 06 Mar 2026 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturned, major accident averted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। थाना क्षेत्र के जखौरा–तालबेहट मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम मेघासन माता मंदिर के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक हरियाणा से रेलवे का लोहा लादकर छत्तीसगढ़ रायपुर जा रहा था। ट्रक चालक और हेल्पर दोनों जखौरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। होली के चलते चालक ट्रक को जखौरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर अपने घर चला गया और ट्रक को हेल्पर के भरोसे छोड़ गया। बताया गया कि हेल्पर जखौरा के तिलहरी निवासी अपनी मौसी के घर गुलेंदा ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान जखौरा-तालबेहट मार्ग स्थित मेघासन माता मंदिर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और हेल्पर को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची क्रेन से ट्रक को उठाया गया।
विज्ञापन



दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
रनगांव। मड़ावरा कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक युवक को वहीं भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर निवासी जयपाल सिंह (19) और मड़ावरा के रनगांव निवासी पुष्पेंद्र (24) बुधवार को किसी जरूरी काम से एक बाइक पर सवार होकर मदनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र (25) निवासी मड़ावरा पावर हाउस और राजेंद्र (22 ) निवासी टीकमगढ़ दोनों मड़ावरा आ रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर के सामने से आ रहे जयपाल सिंह की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर इधर-उधर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को छोड़कर अन्य को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।



हेलमेट लगाए होते तो सिर में नहीं आती चोट
हेलमेट को लेकर यातायात पुलिस आए दिन जागरुकता अभियान चला रही है लेकिन दो पहिया वाहन चालक उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को हुए सड़क हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस कारण उनके सिर में गहरी चोटें आईं। इससे घटनास्थल पर काफी खून बह गया। उनका कहना है कि यदि हेलमेट लगाए होते तो सिर में चोट नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed