फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ultrasound stopped in women's hospital, pregnant women faced problems

Lalitpur News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद, गर्भवतियों को हुई दिक्कत

Thu, 22 Dec 2022 09:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound stopped in women's hospital, pregnant women faced problems
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड बंद हो गए हैं। इसके चलते बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जब महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल में पहुंची तो यहां पर बैठने को बेंच तक नहीं मिली। जमीन पर बैठकर तो खड़े रहकर बारी आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में जांच कराने आईं गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने पर अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद रहा।
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को पहुंची गर्भवती महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। यहां पर महिलाओं को बैठने के लिए बेंच तक नहीं मिल पाई। ऐसे में महिलाओं ने खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इंतजार में कई गर्भवती महिलाएं खड़े रहने से थक कर जमीन पर बैठ गईं। महिला अस्पताल मेें 25 दिसंबर तक अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गजेंद्र सिंह के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड बंद हैं। 25 के बाद अल्ट्रासाउंड की सेवा सुचारू रूप से दी जाएगी।
- डॉ. मीनाक्षीसिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल
अल्ट्रासाउंड को अधिक भीड़ होने से कुछ दिक्कत हुई है। यहां पर बैठने के लिए बेंच डलवाईं जाएंगी।
- डॉ. राजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला पुरुष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed