फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ultrasound machines at CHC idle; patients turning back.Ultrasound machines at CHC idle; patients turning back.

Lalitpur News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीनें खामोश, लौट रहे मरीज

Tue, 29 Sep 2026 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machines at CHC idle; patients turning back.Ultrasound machines at CHC idle; patients turning back.
ललितपुर। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीनें बेकार पड़ी हैं। यह रेडियोलॉजिस्ट या प्रशिक्षित डॉक्टरों की कमी के कारण है। मरीजों को जरूरी जांचों के लिए भी मेडिकल कॉलेज जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएचस केंद्रों पर हर रोज लगभग 100 से 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से 25 से 30 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की आवश्यकता होती है। शासन ने करीब तीन वर्ष पहले सभी छह केंद्रों पर एक-एक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई थी। इन मशीनों की कीमत लाखों रुपये है। विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट तैनात न होने से ये मशीनें चल नहीं पा रही हैं। ग्रामीण मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों या जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है।
विज्ञापन

सरकारी बजट से खरीदी गई महंगी अल्ट्रासाउंड मशीनें सभी सीएचसी पर बंद पड़ी हैं। जिला मेडिकल कॉलेज में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं। यहां हर रोज 100 से 140 मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। निजी केंद्रों पर भी रोजाना 200 से 250 मरीज अल्ट्रासाउंड कराते हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा, बार, महरौनी, मड़ावरा, तालबेहट और जखौरा में लगी हैं एक-एक अल्ट्रासाउंड मशीन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं। रेडियोलॉजिस्ट मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीनों से जांच शुरू कराई जाएगी।
-डॉ.वीरेंद्र सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed