फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two woman thief captured

शॉपिंग मॉल में सामान चुराते महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 14 Jan 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
two woman thief captured
ललितपुर। शहर में सोमवार को एक शॉपिंग मॉल में दो महिलाएं सौंदर्य सामान चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। शक होने पर मॉल संचालक ने दौड़कर बाजार में भाग रहीं महिलाओं को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे दो दिन पूर्व भी अन्य दो महिलाएं भी इसी शॉपिंग मॉल में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ी गई थी, तब शॉपिंग मॉल संचालक ने उनकी गरीबी को देखते हुए उन्हें जाने दिया था और कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

शहर में महिला चोरों का गिरोह सक्रिय घूम रहा है। एक माह पूर्व सावरकर चौक के पास एक ऑटो में सवार दो महिलाओं ने एक महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना का अंजाम दिया था। जिसका अज्ञात में कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान एक अन्य इसी प्रकार की घटना भी सामने आई थी। इसके बाद अब सोमवार को घंटाघर स्थित शॉपिंग मॉल भारत बाजार में दो महिलाओं द्वारा करीब आठ हजार रुपए का कास्मेटिक व खाद्य सामान चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दो महिलाएं दिख रहीं हैं, जिसमें एक महिला अपने साथ एक बच्चे को गोद में लिए है, जबकि दूसरी साथ में है। यह दोनों महिलाएं शॉल पहने हैं और शॉपिंग मॉल में सामान खरीदने के बहाने शॉल के अंदर बैग में सामान चुराकर रखते दिख रही हैं। जबकि, महिलाएं जब बाहर निकलते हुए काउंटर पर जाती दिख रहीं हैं, तो इनकी साथी एक महिला बच्चे को लिए बाहर निकल जाती है, जबकि दूसरी महिला कोई दो पैकेट सामान का पैमेंट करती है और बचे हुए पैसों को लिए बिना ही भागने लगती है, इस पर शॉपिंग मॉल संचालक महिला को बुलाकर बाकी बचे हुए रुपए लौटाता है। इस पर वह जल्दी से बाहर खड़ी दूसरी महिला के साथ भाग जाती हैं। इस पर मॉल संचालक को शक होता है और इसी दौरान यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी महिलाओं के अधिक सामान उठाने की बात बताती है। इस पर सीसीटीवी खंगाले जाते हैं, तो महिलाएं अधिक सामान छिपाते हुए दिखती हैं। इस पर मॉल संचालक तत्काल महिलाओं के मुड़ने की दिशा में सावरकर चौक की ओर भागता है, जहां महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया गया कि दो दिन पूर्व भी दो अन्य महिलाएं अपने ऊपर ओढ़े हुए शॉल की आड़ में करीब पांच हजार रुपए का सामान चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई थीं, लेकिन तब मॉल संचालक ने उनकी गरीबी को देखते हुए उन्हें जाने दिया था और कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed