फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two villages are being made models by increasing the production of pulses

Lalitpur News: दलहन उत्पादन बढ़ाकर दो गांवों को बनाया जा रहा मॉडल के रूप में

Thu, 13 Mar 2025 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two villages are being made models by increasing the production of pulses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र उन्नत ग्राम योजना के तहत जनपद के दो गांव को गोद लेकर दलहन एवं अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाते हुए उन गांव को मॉडल विलेज बनाया जा रहा है। इसके लिए ग्राम ककरुआ और पिपरियावंशा में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मटर और अन्य दलहन बीजों को किसानों को उपलब्ध कराकर उनकी निगरानी भी की जा रही है। साथ ही किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि आगे भी किसान उन्नत खेती कर समृद्ध बन सकें।
प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र उन्नत ग्राम के तहत जनपद में दो ग्रामों को फसलों का उत्पादन बढ़ाकर विलेज मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले के ग्राम ककरूआ और पिपरियावंशा दो गांव को गोद लिया गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा इन गांवों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं को किसानों को लाभ पहुंचाकर फसलों के उत्पादन खासकर दलहन उत्पादन में उन्नत बनाने की योजना है। इसके लिए इन गांवों में दलहन में उड़द की प्रजाति आईपीयू 13-1 प्रति एकड़ की दर से दस से अधिक प्रदर्शन दिया गया। केंचुआ खाद उत्पादन के लिए सोलह किसानों को प्लास्टिक पोर्टेबल बमीबेड और केंचुआ को भी उपलब्ध कराया गया। सात किसानों के यहां इस बार रबी की फसल में जौ की प्रजाति आडी 2899 का प्रदर्शन लगाया गया है। वहीं प्राकृतिक खेती के कृषि निवेश बनाने की विधि और कृषि में प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। दोनों गांव की 100 महिला किसानों को किचिन गार्डिनिंग किट उपलब्ध कराई गई। साथ ही उन्हें बागवानी के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed