Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two thousand candidates left the exam on the first day

पहले दिन दो हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 19 Feb 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two thousand candidates left the exam on the first day
कैप्सन - परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले चेकिंग करते अध्यापक - फोटो : TALDEHATE
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 2,033 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग नहीं किया। जनपद मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से निगरानी रखी गई। वहीं, सचल दल भी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिन्दी विषय में नामित 20,843 के सापेक्ष 19471 छात्र/छात्राएं उपिस्थत रहे। इस तरह 1372 छात्र/छात्राएं अनुपस्थित रहीं। सुबह की पाली में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पाया गया। वहीं, द्वितीय पाली में सामान्य हिन्दी एवं साहित्यिक हिन्दी में नामांकित 14749 के मुकाबले 14088 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस पाली में 661 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में गठित चार सचल दलोें ने जनपद के 47 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से निगरानी रखी गई। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने वर्णी कॉलेज इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं, कंट्रोल रूम से 47 परीक्षा केंद्रों का सीसीटीवी लाइव प्रसारण से निरीक्षण किया। प्रथम दिवस की परीक्षा में लगभग 1400 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed