फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two thief catched, bike recovered

चोरी की दो मोटरसाइकिल समेत दो पकड़े

Sun, 10 May 2020 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
two thief catched, bike recovered
मदनपुर पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना मदनपुर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक मोटरसाइकिल पांच हजार रुपये में बेची थी। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और क्षेत्राधिकारी महरौनी श्यामनारायण सिंह की देखरेख में मदनपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खोजबीन की गई। नौ मई को मदनपुर पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर दो मोटरइकिलों समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। डायल 112 पुलिस की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक राजकुमार, पीआरवी कर्मचारी विनय, बृजपाल सिंह व महेंद्र कुमार के साथ रवाना होकर थाना मदनपुर के ग्राम पहाड़ीकला निवासी सीताराम उर्फ कल्लू पुत्र मुकुंद सिंह लोधी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पूर्व में चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल मनीराम पुत्र कल्ले अहिरवार को पांच हजार रुपये में बेची थी। सीताराम की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले मनीराम पुत्र कल्ले अहिरवार को दूसरी मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदनपुर विनोद कुमार, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार, राजकुमार, उपेंद्र मिश्रा, शिशुपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, विनोद कमार, महेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed