फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two snakes, one killed by poisonous insects, death

दो को सांप के डसा, एक को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत

Tue, 25 Jul 2017 12:50 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 25 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
 Two snakes, one killed by poisonous insects, death
snake lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया है, इससे काम कर रहे किसानों व मजदूरों को सांप व जहरीले कीड़ों के द्वारा काटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। बीते रोज जनपद के अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीण इलाकों में सांप के काटने पर लोग अंधविश्वास के चक्कर में आकर छाड़-फूंक में फंस जाते हैं और जब तक वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं तब तक काफी देरी हो चुकी होती है।
विज्ञापन


मामला-01
कोतवाली के ग्राम कल्यानपुरा निवासी दलीप सिंह लोधी (55 वर्ष) पुत्र भावसिंह विगत रविवार की दोपहर अपने परिजनों के साथ खेत पर उर्द की फसम में दवा का छिड़काव करने गया हुआ था। इसी दौरान उसको सर्प ने डस  लिया। अंधविश्वास के चलते परिजन अस्पताल लाने से पहले रास्ते में रुककर एक स्थान पर झाडफ़ूंक कराने लगे। जब छाड़-फूंक से आराम नहीं मिला तो फिर परिजन उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। लेकिन, जब तक काफी देरी हो चुकी थी। जब परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-----
मामला-02
थाना जखौरा के ग्राम लखनपुरा में खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गया। जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी निवासी चंदू(19वर्ष) पुत्र रघुवीर विगत दो माह पूर्व अपने मामा के घर ग्राम लखनपुरा गया था। वहां पर वह खेती में मामा की सहायता करता था। विगत रविवार की सुबह जब वह क्रेशर के पास स्थित डेरा पर सो रहा था, इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन आ गए और अंधविश्वास के चलते वह युवक को झाडफ़ूक कराने ले गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसको आराम नहीं मिला तो फिर वह उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसका उपचार भी किया, लेकिन काफी देरी हो जाने के कारण जहर शरीर में अधिक मात्रा में फैल गया था और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला- 03
थाना जखौरा के ग्राम करमुहारा निवासी किसान देवेंद्र सिंह यादव(46वर्ष) पुत्र शंकर सिंह विगत रविवार की सुबह खेत पर उर्द की फसल में दवा का छिड़काव करने गया था। इसी दौरान उसको जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ समय बाद जब बकरियां चरा रही वृद्ध महिला वहां से गुजरी तो उसने दिनेेश को खेत में पड़ा देखा और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन एकड़ जमीन में खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed