फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two school found closed

दो विद्यालय मिले बंद, समस्त स्टाफ का रोका वेतन

Thu, 26 Nov 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
two school found closed
विद्यालय का निरीक्षण करते बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड जखौरा एवं बिरधा के विभिन्न प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चंदेरा व प्राथमिक विद्यालय पाचौनी बंद पाए गए। बीएसए ने गैर हाजिर अध्यापकों का वेतन रोक दिया। एक शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने प्राथमिक विद्यालय चंदेरा (जखौरा) का निरीक्षण किया। विद्यालय बंद मिला। पाया इस पर प्रधानाध्यापक सहित स्टाफ का वेतन रोक दिया। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ोवरा (जखौरा) में अमित कुमार जैन अनुदेशक एक नवंबर से अनुपस्थित पाए गए। हरीबाई अनुदेशिका 16 नवंबर से अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रांगण में सफाई नहीं थी। बीएसए ने अनुदेशक एवं अनुदेशिका का मानदेय रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय खड़ोवरा (जखौरा) में निरीक्षण के समय ही सहायक अध्यापिका अमिता, तूलिका, सोनम एवं कुसुम, रूबी सूर्यवंशी इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, सोनम पलैरिया सहायक अध्यापक कल्पना दिनकर सहायक अध्यापक उपस्थिति हुईं। मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों ने बताया कि विद्यालय कभी समय से नहीं खुलता है। विद्यालय प्रांगण में सफाई का अभाव पाया गया। बीएसए ने समस्त स्टाफ को कठोर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय धोबनखेडी (बिरधा) में कार्यरत शिक्षामित्र मधु कुमारी, मु अबरार प्रधान अध्यापक एवं ज्योति सिंह अनुपस्थित पाई गईं। शिक्षा मित्र मुरारी लाल एक नवंबर से अनुपस्थित पाए गए। ड्रेस का कपड़ा रखा मिला। कमरों में कबाड़ भरा था। अत्यधिक गंदगी थी। रंगाई- पुताई का कार्य नहीं कराया गया। छत पर कटे पेड़ों का ढेर लगा था। बाउंड्री पर गोबर व मिट्टी लगी थी। बीएसए ने विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक का नवंबर का वेतन रोक दिया। शिक्षा मित्र मुरारी लाल एक नवंबर से अनुपस्थित पाए गए। उनका मानदेय काट दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय धोबनखेडी (बिरधा) में किचन गार्डन तैयार किया गया व हैंडवास की व्यवस्था संतोषजनक है। प्राथमिक विद्यालय पाचौनी का विद्यालय बंद पाया गया। प्रधानाध्यापक मु जाहिद और सहायक अध्यापक सपना यादव का नवंबर का वेतन रोेक दिया गया। प्रधानाध्यापक से विद्यालय बंद पाए जानेे पर स्पष्टीकरण तलब किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पाचौनी (जखौरा) में कार्यरत प्रधानाध्यापक से तीन दिन के अंदर विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से प्राप्त कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के आय-व्यय का ब्योरा देने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय चीरा (जखौरा) में सहायक अध्यापक अभिलाषा शर्मा से प्रेरणा लक्ष्य, दीक्षा एप, कक्षा - 4 के पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी ली, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी। इस पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। शिक्षा मित्र माया देवी का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed