फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two people sentenced to 20 years' imprisonment for abetting a student's suicide.

Lalitpur News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो को 20-20 साल की कैद

Wed, 15 Oct 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two people sentenced to 20 years' imprisonment for abetting a student's suicide.
झांसी। पड़ोसी के उकसाने पर छात्रा ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दो आरोपी और एक बाल अपचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। दो को जेल भेजा था, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया था। अब दोष सिद्ध होने पर पॉक्सो एक्ट के अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद न्याज अंसारी ने दोनों को 20-20 साल का कारावास और एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एरच थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 11वीं क्लास की छात्रा थी। स्कूल जाते समय पड़ोस का रहने वाला नाबालिग युवक उसे छेड़ता था। 6 नवंबर 2020 को उसकी पुत्री शिक्षक के घर से शाम चार बजे लौट रही थी, तभी नाबालिग ने उसका रास्ता रोक कर हाथ पकड़ लिया। चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। वादी और उसके भाई ने परिजनों से की, लेकिन बेटे को समझाने के बजाय गाली-गलौज कर छात्रा को आत्महत्या कर लेने का उलाहना दिया। पीड़ित पिता और उसका परिवार जब घर पहुंचा तो उसकी बेटी उल्टी कर रही थी। उसने बताया कि पड़ोसियों से तंग आकर उसने गेहूं में रखने वाली दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें नाबालिग और उसके परिजन अमर सिंह व कमल सिंह का नाम था। पुलिस ने 7 नवंबर 2020 को अमर सिंह और कमल सिंह के साथ बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई के दौरान अमर सिंह और कमल सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed