{"_id":"5e3c65138ebc3ee5d734e9d7","slug":"two-miscreants-caught-with-stolen-goods-lalitpur-news-jhs159420589","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल के साथ दो को पकड़ा
विज्ञापन
चोरी का खुलासा करते एसपी एमएम बेग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र से दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 45 हजार रुपये व चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरुस्कार देने की घोषणा की है।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में शहर कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी कोतवाली हमराह, स्वाट टीम प्रभारी राजबाबू यादव व सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुसैन पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नई बस्ती में अधिवक्ता राजेश दुबे के यहां जिन लोगों ने चोरी की थी, वह देवगढ़ क्रॉसिंग नेहरु नगर फाटक के उस पार खड़े हैं, जो भोपाल या बीना जाने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस ने बी केबिन की तरफ जाने वाली सड़क पर सरला विहार कॉलोनी के सामने रेलवे लाइन के किनारे सुबह छह बजे मय झोला लिए आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की तलाशी में नकदी व जेवरात बरामद हुए पूछताछ करने पर बताया कि सभी चोरी के हैं। जो अपने रिश्तेदारी में बीना रखने के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि करधना व रुपये करीब ढाई माह पूर्व गांधीनगर में राजेश वकील के यहां से चोरी किए थे। अन्य माल घंटाघर स्थित जगदीश मार्केट की दुकान से नकद, ग्राम पटसेमरा गांव के एक घर में व दीवाली के बाद भैया दूज पर ग्राम रजवारा में चोरी किए थे। इनमें अधिकतर रुपये खर्च कर दिए और जुए में हार गए है।
विज्ञापन
आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि जगदीश मार्केट की दुकान में चोरी के रुपये से मोटरसाइकिल खरीद ली है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम राजेंद्र अहिरवार पुत्र सुमन अहिरवार निवासी अंबेडकर चौराहा नेहरुनगर व धर्मेंद्र अहिरवार पुत्र तुलसीराम अहिरवार निवासी ग्राम कल्यानपुरा थाना हैं।
यह माल हुआ बरामद
45 हजार एक सौ रुपये नकद, एक करधना चांदी, एक जोड़ी बड़ी बिछिया चांदी, 25 नग बिछिया चांदी, एक हाफ पेटी बिछुआ चांदी, चार पायल घुंघरुदार चांदी, एक पायल बजारु, दो पायल वजनदार चांदी और एक साड़ी पिन चांदी।
----------
यह टीम रही शामिल
चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षण सतीश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल पप्पू खान, राकेश कुमार, स्वाट टीम से हेड कांस्टेबल शत्रुंजय प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, अमित पाठक, अरुण त्रिपाठी, जायद अली, इमरान साबरी, सर्विलांस से रविंद्र प्रताप सिंह, सलाउद्दीन आदि शामिल रहे।