फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two injured in collision between bike and scooty, Jhansi referred

बाइक व स्कूटी की टक्कर में दो घायल, झांसी रेफर

Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two injured in collision between bike and scooty, Jhansi referred
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के भाजपा कार्यालय के पास हाईवे पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक वृद्घ व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत कस्बा बार निवासी काशीराम (60) पुत्र पारीक्षत सोमवार को दोपहर में करीब दो बजे अपनी स्कूटी से शहर कोतवाली ललितपुर क्षेत्र में स्थित भाजपा कार्यालय की ओर से हाईवे के कट से दूसरी ओर जा रहे थे, तभी सागर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी व बाइक दूर जाकर गिरी। इस घटना में स्कूटी सवार वृद्घ एवं युवक मोहल्ला चौकाबाग निवासी धीरेंद्र पुत्र लोकपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर किनारे पर बैठा दिया और 108 एंबुलेंस को बुलाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed