{"_id":"5ec01c3e8ebc3e9050182d78","slug":"two-group-between-fighting-for-capture-in-handpump-place-taldehate-news-jhs1668805141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
तालबेहट। विकासखंड के ग्राम पंचायत धमकना में खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण के बाद ग्राम प्रधान पक्ष और एक अन्य पक्ष के मध्य हैंडंपप पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ शिकायती पत्र दिए। पुलिस ने किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं किया।
कोरोना वायरस के चलते गांवों में रहने वाले मजदूरों को रोजी रोटी उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड के माध्यम से मनरेगा के तहत मजदूरों को काम पर लगाया जा रहा है। इस कार्य में लगे मजदूरों द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाए रखना, मौके पर मास्क का प्रयोग करना, हाथ साफ करने के लिए साबुन, सैनिटाइजर उपलब्ध रखने के अलावा कई नियमों का पालन करना है। इसकी हकीकत जानने एवं गांव के अन्य विकास कार्यों की जांच करने खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांढेय ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं तकनीकी सहायक के साथ गांव में जांच की। इसी बीच विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष और एक अन्य युवक में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली आए।
ग्राम प्रधान के देवर मजबूत सिंह पुत्र जगत सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विपक्षी छोटेलाल तिवारी ने सरकारी हैंडपंप पेर बाउंड्री बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसे हटाने के लिए कहने पर वह भड़क गए और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर ग्राम प्रधान की शिकायतें की थीं, इस बात से नाराज प्रधान पक्ष के मजबूत सिंह आदि ने मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में रोक लिया। देर रात दोनों पक्षों की ओर से सिफारिशों का दौर चला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
------------------------
मैं ग्राम धमकना में मनरेगा कार्य में लगे मजदूरों द्वारा कोरोना वायरस के चलते आए निर्देशों की हकीकत देखने एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण करने गया था। मेरे सामने किसी भी तरह की मारपीट नहीं हुई और न मुझे कोई जानकारी है।
दीपेंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी तालबेहट