फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two boys drowned while bathing in the dam by holding buffalo's tail, one died

Lalitpur News: भैंसे की पूंछ पकड़कर बांध में नहा रहे दो बालक डूबे, एक की मौत

Sat, 10 Jun 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two boys drowned while bathing in the dam by holding buffalo's tail, one died
ललितपुर। गोविंद सागर बांध में भैंसे की पूंछ पकड़कर नहा रहे दो बालक पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने एक को तुरंत बचा लिया। वहीं, दूसरे को भी किसी तरह बाहर निकालकर लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा आयुर्वेदिक अस्पताल के पास निवासी भूपेंद्र सिंह (10) और उसके घर के पास ही रहने वाला संजय (12) दोस्त थे। शनिवार को दोनों दोस्त भैंसा चराने के लिए गोविंद सागर बांध गए थे। यहां भैंसा बांध के पानी में चला गया तो भूपेंद्र और संजय भैंसे की पूंछ पकड़कर नहाने लगे। जबकि दोनों ही तैरना नहीं जानते थे।
विज्ञापन

कुछ ही देर में भैंसा गहरे पानी में चला गया। व दोनों उसकी पूंछ पकड़कर नहा रहे थे, इस कारण से वह दोनों भी गहराई में चले गए और पानी में डूबने लगे। यह देखकर वहां मौजूद लोग तुरंत पानी में कूदे और डूब रहे बालकों को बचाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही देर में लोगों ने संजय को सकुशल बाहर निकाल लिया। तब तक भूपेंद्र पानी में डूब चुका था। लोगों ने कुछ देर बाद उसे भी खोज लिया और आननफानन जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव को जिला अस्पताल से लेकर घर चले गए। मृतक एक बहन-दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed