फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two booked in rape murder

महिला का दुष्कर्म कर हत्या में दो के खिलाफ मुकदमा

Mon, 14 Dec 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
two booked in rape murder
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत एक गांव में देवल व जवा पिसाने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने और लाठियों से मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मड़ावरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते साढ़े छह माह पूर्व 19 जून 2020 को शाम साढ़े पांच बजे उसकी पत्नी आटा चक्की पर देवल व जवा पिसवाने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी को अकेला पाकर लाखन सिंह का पुत्र भानुप्रताप उर्फ राहुल जो चक्की चला रहा था, उससे जबरदस्ती करने लगा। इससे उसके कपड़े फट गए। जब उसकी पत्नी ने उसके चंगुल से छूटने की कोशिश की और पति व गांव वालों से शिकायत की बात कही तो भानुप्रताप ने उसे लाठी डंडा से मारपीट कर दी, जिससे उसकी पत्नी अचेत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर वह उसे देखने गया, तो उसकी पत्नी अचेत पड़ी थी और उसे चोटें थीं। जब उसने भानु से पूछा तो उसने उसकी पत्नी की साड़ी चक्की के पट्टे में फंसना बताया। वह उसे उपचार को जिला चिकित्सालय ले गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में कुछ होश आने पर उसकी पत्नी ने उसे भानुप्रताप द्वारा जबरदस्ती करने और लाठी से मारने की घटना बताई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसकी पत्नी की मौत हो गई। वह पत्नी का शव वापस ले आया और मड़ावरा पुलिस को जानकारी दी। मड़ावरा पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया, लेकिन थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि थाने में लाखन सिंह एवं भानु प्रताप ने उसे धमकी दी। जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब न्यायालय के आदेश पर मड़ावरा थाना पुलिस ने भानुप्रताप और लाखनसिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed