फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two area declayred containment zone

शहर के दो क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन घोषित

Wed, 15 Jul 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
two area declayred containment zone
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सरायपुरा निवासी दो व रावतयाना निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि पर दोनों संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। अब मोहल्ला में किसी को भी प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएंगी। मोहल्ला सरायपुरा में 55 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय महिला के संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है इसमें उत्तर में मोहिनी कलेक्शन के पास, दक्षिण में देवेंद्र जैन के मकान के पास, पूर्व में न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट के सामने, पश्चिम में अटा मंदिर के सामने बैरीकेटिंग लगाई गई है। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए दक्षिण दिशा में अनिल जैन व प्रसन्न जैन के मकान के बीच बनाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रावतयाना निवासी एक महिला के संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया। यहां पर उत्तर में शहनाज क्लीनिक के सामने, दक्षिण में सांवलिया कुंज के सामने, पूर्व में रमेश खटीक मार्केट के बगल में, पश्चिम में अलीम व आजाद के मकान के पास, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शहनाज क्लीनिक के सामने बनाया गया है। यहां पर दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। आवागमन को रोकने के लिए मोबाइल बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed