फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tuberculosis patients got better treatment Lalitpur topped in Uttar Pradesh Rampur in second place

Lalitpur News: क्षय रोगियों को मिला बेहतर इलाज, प्रदेश में अव्वल रहा ललितपुर, दूसरे स्थान पर रामपुर

Wed, 22 Jun 2022 02:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Jun 2022 02:21 AM IST
सार

पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर टीबी कार्यक्रम की समीक्षा की गई जिसमें 100 में से 82 अंक हासिल कर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रामपुर व चंदौली क्रमश: 81-81 अंको के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
Tuberculosis patients got better treatment Lalitpur topped in Uttar Pradesh Rampur in second place
टीबी के मरीज - फोटो : Social Media

विस्तार

ललितपुर जिले में बीते पांच महीनों में क्षय रोगियों को बेहतर उपचार मिला है। जनवरी से मई तक करीब 1300 मरीजों को टीबी से मुक्त किया गया। शासन स्तर पर हुई क्षय रोग निवारण कार्यक्रमों की समीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने पर जिले को प्रथम स्थान मिला है। समीक्षा टीम ने जिले को 100 अंक में से 82 अंक दिए गए हैं।

विज्ञापन

  
टीबी से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) चलाया जा रहा है। जिसमें निक्षय पोषण योजना व ट्रीटमेंट प्रीवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) योजनाएं शामिल हैं। निक्षय पोषण योजना में मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये दिए जाते हैं। जिले में अब तक मरीजों को साढ़े पैंतीस लाख का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में 1900 मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि क्षय रोग के उपचार में बेहतर पोषण भी आवश्यक है। तभी इस रोग को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। जिले में कई संस्थाएं क्षय रोगियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिये आगे आ रही हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक शिवराम सिंह ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर टीबी कार्यक्रम की समीक्षा की गई जिसमें 100 में 82 अंक हासिल कर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रामपुर व चंदौली जिले क्रमश: 81-81 अंको के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बिंदुवार समीक्षा में जिले ने टीबी नोटिफिकेशन में 20 में से 17, एचआईवी जांच में 10 में 09 अंक और ट्रीटमेंट सक्सेस रेट में 15 में से 14 अंक व अन्य समेत 82 अंक प्राप्त किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा 

  • संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों का जांच के लिए रेफरल किया जाना
  • जांच में धनात्मक पाए जाने पर मरीजों को नोटिफाई कर उपचार पर रखना
  • मरीज का यूनिवर्सल ड्रग सस्सेपबिलिटी टेस्ट (यूडीएसटी) कराना
  • निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी भुगतान करना
  • कांटेक्ट ट्रेसिंग करना
  • कितने मरीजों ने इलाज पूर्ण लिया है व बजट के अनुरूप व्यय


पहले भी मिल चुका सिल्वर मेडल 
जिला क्षय रोगियों को उपचार व सुविधाएं देने में पहले भी प्रदेश में अव्वल रहा है। बीते माहों पूर्व प्रदेश स्तर पर हुई सब नेशनल सर्टिफिकेशन में सिल्वर मेडल जीतने वाला प्रदेश में एकमात्र जिला ललितपुर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed