{"_id":"608dbb478ebc3ed9b81a2dce","slug":"truck-crashed-woman-died-lalitpur-news-jhs1942377155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम अमझरा घाटी के पास ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला अपने परिवार के साथ ललितपुर के ग्राम उमरिया में छुई - मिट्टी बेचने का काम करते थे। शनिवार से लॉकडाउन लगने की वजह से वापस अपने घर जा रहे थे।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सुटालिया निवासी मथरी बाई(55) पत्नी गुलाब सिंह ने करीब एक महीने पहले थाना नाराहट के ग्राम उमरिया में परिवार सहित छुई-मिट्टी बेचने का काम शुरू किया था। कोरोना की वजह से शनिवार से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन लग गया है। इस कारण मथरी बाई अपने पति के साथ वापस अपने गांव मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम सुटालिया जाने के लिए बैलगाड़ी से ग्राम उमरिया से निकले। अभी वह अमझरा घाटी के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे मथरीबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। मृतका के बेटे बदन सिंह ने बताया कि उसके माता- पिता लॉकडाउन की वजह से शनिवार की सुबह करीब चार बजे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जाने को निकले थे। लेकिन, इससे पहले यह हादसा हो गया। मृतका के दो बेटियां व छह बेटे हैं।