फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck and car accident five people Injured

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच घायल

Thu, 12 Dec 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck and car accident five people Injured
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत कैलगुवां चौराहा हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

महरौनी निवासी सतीश सिंघई बुधवार को ललितपुर रिश्तेदारी में आए थे। शाम करीब पांच बजे वह अपने परिवार के साथ कार से वापस महरौनी लौट रहे थे। अभी शहर से बाहर कैलगुवां चौराहा पर कार मोड़ रहे थे कि सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महरौनी निवासी सतीश सिंघई पुत्र स्व. खुशाल चंद्र सिंघई, स्नेहल सिंघई पुत्र सुभाष सिंघई, वाकिर अली पुत्र शाकिर, रजनी सिंघई पत्नी डॉ. सुभाष सिंघई, श्रेया सिंघई पुत्री डॉ. सुभाष सिंघई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed