फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Trrafic close return to people

यातायात प्रतिबंद होने से पैदल आ रहे लोग

Thu, 26 Mar 2020 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Trrafic close return to people
झांसी से वापस जिले को लौटते मजदूर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है। जनपदों की सीमाओं को सील किया गया है। मजदूर सीमाओं को भेदकर पैदल अपने गांव लौट रहे हैं। जिले में रोजगार के साधन बहुत कम होने के कारण अधिकांश लोग बेरोजगारी के कारण महानगरों में मजदूरी के लिए पलायन कर गए हैं। वह बाहर रहकर ही अपना रोजगार करते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए देश को बंद किया गया है। इसी के चलते राज्य सरकारों ने जिलों की सीमाएं भी सील कर दी गईं है। इससे जिले के जो लोग बाहर रह रहे थे, उनके आने में संकट आ गया है। कुछ लोग पैदल चलकर अपने गांवों को पहुंच रहे हैं। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा निवासी ग्रामीण झांसी में मजदूरी करने के लिए गए थे। 24 मार्च की शाम को उन्हें भारत बंद की जानकारी मिली। इसके बाद मजूदरों की मजदूरी पर संकट आ गया। बंद होने से कार्य नहीं मिला। उन्होंने अपने घर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की आवाजाही बंद होने से परेशानी अधिक हो गई। 25 मार्च की सुबह झांसी से पैदल ललितपुर की ओर चल दिए। 26 मार्च को दोपहर में ब्लाक जखौरा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed