फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by illness, the old man hanged himself

Lalitpur News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 05 Apr 2023 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Troubled by illness, the old man hanged himself
बिरधा। चौकी क्षेत्र के गांव मैनवार में बुधवार को एक वृद्ध का शव बेरी के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से सांस और पेट की बीमारी से परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मैनवार निवासी पुनु कुशवाहा (65) पुत्र सूके कुशवाहा अपने छोटे भाई भैय्यन के बेटे रामभरत के साथ रहता था। भतीजे रामभरत ने बताया कि वह करीब 15 साल से सांस और पेट की बीमारी से परेशान था। काफी इलाज कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार रात को वह खाना खाकर घर पर लेटा था। सुबह तड़के शौच के लिए घर से निकल गया और बेरी के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने जब उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो तत्काल उसकी सूचना रामभरत को दी। जानकारी मिलने पर भतीजा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान तिलक रजक ने बताया कि मृतक ने भतीजे रामभरत को गोद लिया था। वह बीमारी के चलते परेशान रहता था। बीमारी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed