फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   triple talaq because of baby girl

पुत्री होने और दहेज में सकॉर्पियो न देने पर भेजा तीन तलाक का नोटिस

Wed, 23 Oct 2019 08:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
triple talaq because of baby girl
बेटी होने पर पत्नी को भेजा तीन तलाक का नोटिस
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतयाना कैलगुंवा रोड निवासी महिला ने दहेज में स्कॉर्पियो न देने और पुत्री होने पर तीन तलाक का नोटिस देने का आरोप पति पर लगाया है। उसने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में कोतवाली के पीछे शेखों के मुहल्ला और ललितपुर में मोहल्ला रावतयाना कैलगुवां रोड निवासी निखत परवीन पुत्री कदीर खां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 25 दिसंबर 2017 को टीकमगढ़ में हुई। शादी में उसके पिता ने जेवरात, गृहस्थी का सामान एवं छोटी कार दी थी लेकिन, ससुरालीजन स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। पिता ने बाद में देने का आश्वासन दिया। बड़ी मुश्किल में ससुराल वाले माने। आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो के लिए उसे परेशान किया गया। जब वह गर्भावस्था में थी तो उसे गलत दवाएं दे दीं गईं, जिससे खून की कमी हो गई। इसके बाद पति उसके जेवर छीनकर गर्भावस्था में मायके में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

29 जून को उसको पुत्री हुई। पति व परिवारीजन आए और लड़की पैदा होने पर नाराजी जताने लगे। उसकी सास फिर से अपने साथ टीकमगढ़ ले गईं और उसे फिर से प्रताड़ित किया। मायके में खबर भिजवायी तो ससुरालवालों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इस पर डायल 100 पुलिस की मदद ली गई। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पांच सितंबर को पति, सास व जेठ आए और तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने को कहा। उसने मना कर दिया तो पति की दूसरी शादी करने की धमकी देकर चले गए। रजिस्टर्ड डाक से उसे तीन तलाक का नोटिस टीकमगढ़ से भिजवाया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में आरोपी ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed