फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Treatment of both the youths injured in the accident continues in Jhansi.

Lalitpur News: हादसे में घायल दोनों युवकों का झांसी में इलाज जारी

Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Treatment of both the youths injured in the accident continues in Jhansi.
12 अगस्त को खिरिया लटकनजू में पेड़ से टकराई थी अनियंत्रित बोलेरो
विज्ञापन

दो युवकों की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा जाने की घटना में घायल हुए दोनों युवकों का झांसी में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार बताया गया है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी।
शनिवार की सुबह कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू के पास अनियंत्रित बोलेरो एक पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें कस्बा महरौनी निवासी युवक अंशुल दुबे और अजीज अली की मौत हो गई थी। जबकि युवक नितिन खटीक व रवि खटीक घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, दोनों की हालत में कोई सुधार न होने पर उनके परिजन उन्हें लेकर झांसी पहुंचे और यहां एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। यहां रवि व नितिन की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं कस्बे के लोग दो युवकों की मौत हो जाने से दोनों के घर पर शोक संवेदनाएं देने वाले पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed