Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Treatment for critically ill patients remained limited to the approval stage; the critical care block could not be established.

Lalitpur News: स्वीकृति तक सीमित रह गया गंभीर मरीजों का उपचार, नहीं बन सका क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Thu, 12 Nov 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Treatment for critically ill patients remained limited to the approval stage; the critical care block could not be established.
मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रामा सेंटर। स्रोत-संवाद - फोटो : 1
ललितपुर। जनपद में लगभग पांच वर्ष बाद भी गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। वर्ष 2022 में क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण को स्वीकृति मिली थी, लेकिन यह अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है। मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर भी मूर्त रूप नहीं ले सका है।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं में घायल और अन्य गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रेफर होना पड़ रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन 24 घंटे में चार से पांच मरीज रेफर किए जा रहे हैं। शासन ने वर्ष 2022 में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए प्रस्ताव मांगा था, जिसे स्वीकृति भी मिल गई थी। शुरुआत में भूमि के अभाव में निर्माण अटक गया था, जिस पर शासन ने नाराजगी जताई थी। बाद में शिक्षा विभाग से भूमि का हस्तांतरण हो गया है और पेड़ों का कटान भी हो चुका है। मेडिकल कॉलेज को संचालित हुए दो वर्ष हो गए हैं, लेकिन ट्रामा सेंटर अब तक तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सुविधाओं का अभाव
इसके बावजूद क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भवन तक नहीं बन सका है और संचालन शुरू नहीं हुआ है। इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों को केवल सामान्य उपचार ही मिल रहा है। इसके बाद उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। इस स्थिति के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ब्लॉक बनने से मिलेंगी ये सुविधाएं

क्रिटिकल केयर ब्लॉक 50 बेड का बनाया जाना है। इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को उपचार मुहैया कराया जाएगा। इसमें उपचार के साथ ही आपात स्थिति में सिजेरियन प्रसव की सुविधा होगी। यूनिट में ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, आर्थो विंग, सर्जरी विंग समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इसमें 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाना है।


भोपाल व झांसी और ग्वालियर की ओर रुख कर रहे मरीज

जनपद में सड़क दुर्घटना, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारी या अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया जा रहा है। ऐसे में रेफर मरीज भोपाल और ग्वालियर जैसे महानगरों के लिए रुख करने को मजबूर हैं। ऐसे में कई बार समय पर उपचार न मिलने से मरीज की जान तक चली जाती है।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कराने की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। इसी माह जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed