फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Trauma center in name only...after applying ointment and bandaging, the patient is sent to higher center

Lalitpur News: नाम का ट्राॅमा सेंटर...मरहम-पट्टी कर भेज दिया जाता हायर सेंटर

Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Trauma center in name only...after applying ointment and bandaging, the patient is sent to higher center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में दुर्घटना में घायल मरीजों का उपचार दस्तावेजों तक सीमित होकर रह गया है। इन मरीजों के उपचार के लिए बना ट्राॅमा सेंटर विशेषज्ञों व स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में धरातल पर महज भवन ही सीमित रह गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड संचालित कर दिया है। इससे आने वाले मरीजों को इमरजेंसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता है।
जिले की सीमा से निकले झांसी-सागर हाईवे की लंबाई लगभग 100 किलोमीटर से अधिक है। सड़क किनारे लगभग 50 गांव बसे हुए हैं। सड़क पर दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इस तरह से एक माह में लगभग 30 दुर्घटनाओं में लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इन घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से ट्राॅमा सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

लेकिन, 14 वर्ष बीतने के बाद भी अब तक यहां मरीजों को उपचार नहीं मिल सका है। उपचार मिले भी तो कैसे, जब चिकित्सक ही नहीं हैं। छह विशेषज्ञों के सापेक्ष महज एक ही तैनात हैं, वहीं चार मेडिकल ऑफीसर के सापेक्ष महज एक ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

84 अन्य स्टॉफ के सापेक्ष भी एक ही तैनात हैं। इससे अब तक ट्राॅमा सेंटर चालू तक नहीं हो सका है। ऐसे में दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज स्थित इमरजेंसी वार्ड में ले जाना पड़ रहा है। जहां पर महज प्राथमिक उपचार ही मिल रहा है। इसके बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। समय से उपचार न मिलने से कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed